न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सनसनी » “छह महीने की शादी, फिर मौत का सन्नाटा! हरिद्वार में नवविवाहित की रहस्यमयी मौत, बदहवास मिली पत्नी – कमरे में लटकता मिला चुन्नी का फंदा”

“छह महीने की शादी, फिर मौत का सन्नाटा! हरिद्वार में नवविवाहित की रहस्यमयी मौत, बदहवास मिली पत्नी – कमरे में लटकता मिला चुन्नी का फंदा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ में गुरुवार को एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय गोवर्धन पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र छह महीने पहले सोनिया से हुई थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर बगल में रहने वाले भाई धीरज ने खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद पत्नी सोनिया ने दरवाजा खोला तो गोवर्धन बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था।कमरे में पंखे के कुंडे से चुन्नी का फंदा लटकता मिला और पत्नी बदहवास हालत में पाई गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मृतक के गले पर फांसी के निशान मिले हैं और प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पत्नी के बयान के बाद ही स्पष्ट होगी। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

 

ALSO READ  हरिद्वार गोलीकांड: कनखल में 22 वर्षीय सुमित चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, अज्ञात बदमाश फरार – धर्मनगरी में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 0
Users Today : 233
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 0
Users Today : 233
Users Yesterday : 930