न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » 18 साल बाद जेल से छूटा खूंखार हत्यारोपी बना गांव में दहशत का कारण: सर्कस बंद कराने के विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस ने फायरिंग कर अवैध तमंचे संग किया गिरफ्तार

18 साल बाद जेल से छूटा खूंखार हत्यारोपी बना गांव में दहशत का कारण: सर्कस बंद कराने के विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस ने फायरिंग कर अवैध तमंचे संग किया गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। गत रात्रि /प्रातः डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लालचंद वाला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है और आरोपी गोली मारकर फरार हो गया है।

जिस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल एक्टिव होकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर मौके पर पहुँची व तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। उक्त संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त सुशील को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया। अभियुक्त हत्या के गंभीर मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले वापस आया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गांव में सर्कस लगा था मैने डरा धमकाकर सर्कस वालों को और गांव वालों को वहां से भगा दिया था लेकिन एक लड़का वंश पुत्र स्व0पप्पू उर्फ बलिहार मुझे से उलझ कर बहस बाजी कर रहा था जिस कारण मैंने उस पर फायर झोंक दिया। मैं उसे मारना चाहता था लेकिन फायर उसके पैर में जाकर लगा। फिर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मैं वहां से भाग गया था। सुशील पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम लालचंद वाला थाना खानपुर का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938